Titan Business Model in Hindi: टाटा की Titan कंपनी पैसा कैसे कमाती है? आसान भाषा में पूरा विश्लेषण
अगर भारत में कोई परिवार शादी के लिए सोना खरीदने जाता है, तो उनके मन में एक डर जरूर होता है। कहीं सोना मिलावटी तो नहीं होगा? क्या इसकी शुद्धता सही है?
यही वह समस्या थी जिसे समझकर Titan Company ने अपना बिजनेस खड़ा किया। आज Titan सिर्फ घड़ी बनाने वाली कंपनी नहीं है। यह भारत की सबसे बड़ी ज्वेलरी और लाइफस्टाइल रिटेल कंपनियों में से एक बन चुकी है।
Titan के अंदर कई अलग-अलग ब्रांड आते हैं। जैसे Tanishq ज्वेलरी के लिए, CaratLane ऑनलाइन ज्वेलरी के लिए, Fastrack युवाओं की घड़ियों के लिए और Titan Eye+ चश्मों के लिए।
कंपनी का काम बहुत सीधा है। यह गहनों और घड़ियों के डिजाइन बनाती है, उन्हें बनवाती है और फिर अपने स्टोर्स के जरिए ग्राहकों को बेचती है।
अगर आप कभी Tanishq के शोरूम में गए होंगे तो आपने देखा होगा कि वहां सोने की शुद्धता मशीन से जांची जाती है, डिजाइन की काफी वैरायटी होती है और पूरा अनुभव एक बड़े ब्रांडेड स्टोर जैसा लगता है। यही भरोसा Titan की सबसे बड़ी ताकत है। के शोरूम में गए होंगे तो आपने देखा होगा कि वहां सोने की शुद्धता मशीन से जांची जाती है, डिजाइन की काफी वैरायटी होती है और पूरा अनुभव एक बड़े ब्रांडेड स्टोर जैसा लगता है। यही भरोसा Titan की सबसे बड़ी ताकत है।
टाइटन के पास ऐसी क्या बात है जो दूसरों के पास नहीं?
टाटा का नाम: भारत में 'टाटा' का मतलब है ईमानदारी। सोने जैसी महंगी चीज खरीदते वक्त ग्राहक इसी नाम पर आँख मूँदकर भरोसा करता है।
कैरेटमीटर (Karatmeter): तनिष्क ने ही सबसे पहले मशीनों के जरिए सोने की शुद्धता नापना शुरू किया, जिससे लोकल सुनारों की "मिलावट वाली पोल" खुल गई।
डिजाइन और वैरायटी: इनके पास हर जेब के लिए कुछ न कुछ है। ₹5,000 की अंगूठी से लेकर ₹50 लाख का हार तक।
Titan की कमाई कहा से होती है?
Titan की ज्यादातर कमाई ज्वेलरी बिजनेस से होती है। भारत में शादी और त्योहारों के समय लोग बड़ी मात्रा में सोना खरीदते हैं। जब लोग भरोसेमंद ब्रांड ढूंढते हैं तो Tanishq का नाम सामने आता है। इसी वजह से कंपनी की लगभग 85 से 90 प्रतिशत कमाई ज्वेलरी से आती है।
इसके अलावा कंपनी घड़ियाँ भी बेचती है। Titan, Fastrack और Sonata जैसे ब्रांड कई सालों से भारत में लोकप्रिय हैं। यहाँ से लगभग 7-8% कमाई होती है। स्मार्टवॉच के आने के बाद अब ये 'टेक-फोकस्ड' भी हो गए हैं। पहले यह कंपनी का मुख्य बिजनेस था, लेकिन अब ज्वेलरी इसका सबसे बड़ा इंजन बन चुकी है।
Titan Eye+ के जरिए कंपनी चश्मों का भी बिजनेस करती है। इसके अलावा CaratLane के जरिए ऑनलाइन ज्वेलरी मार्केट में भी कंपनी तेजी से बढ़ रही है।कंपनी ने कुछ नए बिजनेस भी शुरू किए हैं जैसे Taneira साड़ी ब्रांड और Skinn नाम का परफ्यूम ब्रांड। अभी ये छोटे हैं, लेकिन भविष्य में इनके बड़े बनने की काफी संभावना है।
Titan का खर्च कहाँ जाता है?
ज्वेलरी बिजनेस में सबसे बड़ा खर्च सोना और हीरे खरीदने में होता है। क्योंकि जब कंपनी गहने बनाती है तो उसे पहले कच्चा माल खरीदना पड़ता है। इसके बाद डिजाइन तैयार किए जाते हैं और कारीगर गहने बनाते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में मजदूरी और फैक्ट्री का खर्च भी लगता है। Titan के बड़े शोरूम शहर के अच्छे और महंगे इलाकों में होते हैं। इसलिए किराया और स्टाफ की सैलरी भी कंपनी का बड़ा खर्च बन जाता है।इसके अलावा कंपनी विज्ञापन पर भी काफी पैसा खर्च करती है। आपने कई बार टीवी या इंटरनेट पर तनिष्क के भावनात्मक विज्ञापन देखे होंगे। यह सब ब्रांड को मजबूत बनाने के लिए किया जाता है।
Titan profit कैसे बनाती है?
कई लोगों को लगता है कि Titan सोना बेचकर मुनाफा कमाती है। लेकिन असल में कंपनी का असली मुनाफा सोने की कीमत से नहीं बल्कि गहने बनाने के चार्ज से आता है।
आइये इसे एक उदाहरण से समझते हैं,
मान लीजिए किसी ग्राहक ने एक लाख रुपये का गहना खरीदा। उसमें से लगभग अस्सी हजार रुपये सोने की कीमत हो सकती है। बाकी पैसे डिजाइन और गहना बनाने के चार्ज होते हैं।
यही हिस्सा कंपनी की असली कमाई बनता है।
डायमंड ज्वेलरी में यह कमाई और ज्यादा होती है क्योंकि उसमें डिजाइन और ब्रांड वैल्यू का हिस्सा ज्यादा होता है।
Titan के सामने क्या risk हैं?
Titan का बिजनेस मजबूत है, लेकिन कुछ जोखिम भी हैं।
सबसे बड़ा जोखिम सोने की कीमत से जुड़ा है। अगर सोने के दाम बहुत तेजी से बढ़ जाते हैं तो लोग खरीदारी टाल देते हैं। इससे बिक्री कम हो सकती है।
दूसरा जोखिम सरकारी नियमों से जुड़ा है। अगर सरकार सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा देती है या नियम सख्त कर देती है तो पूरे ज्वेलरी बाजार पर असर पड़ता है।
तीसरा जोखिम प्रतिस्पर्धा का है। आज Reliance Jewels, Kalyan Jewellers, Aditya Birla Group (Novel Jewels) और Malabar Gold जैसे बड़े ब्रांड भी तेजी से इस बाजार में बढ़ रहे हैं।
घड़ियों के बिजनेस में स्मार्टवॉच कंपनियों से भी प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है।
फिर भी जो बात टाइटन में देखनी जरुरी है...
टाइटन के पास 3,000 से ज्यादा स्टोर्स का नेटवर्क है। इनकी सहायक कंपनी CaratLane अब पूरी तरह टाइटन की हो चुकी है, जो भविष्य में ऑनलाइन मार्केट पर राज करेगी। पिछले 10 सालों में टाइटन ने कंसिस्टेंटली अपने मुनाफे में 15-20% की ग्रोथ दिखाई है।
भविष्य में कैसी होगी Titan?
अगर बहुत आसान शब्दों में समझें तो Titan का बिजनेस भारतीय संस्कृति से जुड़ा हुआ है। भारत में शादियां, त्योहार और गहनों की परंपरा हमेशा से रही है।
Titan ने इसी परंपरा को भरोसेमंद ब्रांड, आधुनिक स्टोर और अच्छे डिजाइन के साथ जोड़ दिया है। यही वजह है कि लोग लोकल ज्वेलर की जगह ब्रांडेड स्टोर पर भरोसा करने लगे हैं।
सीधी बात यह है कि जब तक भारत में शादियां होती रहेंगी और लोग गहने खरीदते रहेंगे, तब तक Titan का बिजनेस चलता रहेगा।
-----------------------------------------------------------------------------------------
उम्मीद करता हूँ आपको TITAN के बिज़नेस मॉडल एनालिसिस का ये आर्टिकल पसंद आया होगा, अगर आपको ऐसे simple business analysis पसंद हैं तो comment में बताइए अगला article किस company पर चाहिए।

Comments
Post a Comment