Zomato (Eternal) क्या करती है? कंपनी का पूरा बिजनेस आसान भाषा में समझिए 

Zomato Revenue, Profit, Risk and Future Analysis in Hindi

क्या आपने कभी सोचा है कि Zomato हर order से कितना कमाता है?

₹300 के खाने से कंपनी को कितना profit होता है?


आसान भाषा में पूरा बिजनेस समझिए।


आज के समय में अगर घर बैठे खाना मंगाने की बात हो, तो सबसे पहले Zomato का नाम दिमाग में आता है। लेकिन सच यह है कि Zomato सिर्फ खाना डिलीवर करने वाली कंपनी नहीं है। यह धीरे-धीरे लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ा एक बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म बन चुका है।

अब इसका नाम बदल कर ETERNAL हो चूका है।

आसान भाषा में समझें तो Zomato एक “बीच का आदमी” है जो ग्राहक, रेस्टोरेंट और डिलीवरी बॉय को आपस में जोड़ता है। जैसे आपने मोबाइल से खाना ऑर्डर किया, रेस्टोरेंट ने खाना बनाया, और डिलीवरी पार्टनर ने उसे आपके घर तक पहुंचा दिया। इस पूरे सिस्टम को चलाने और जोड़ने का काम Zomato करता है, और इसी से उसकी कमाई होती है।

पहले कंपनी सिर्फ फूड डिलीवरी करती थी, लेकिन अब उसने अपना काम काफी बढ़ा लिया है। आज Zomato के चार बड़े बिजनेस हैं। सबसे पहला है फूड डिलीवरी, जिसमें आप ऐप से खाना ऑर्डर करते हैं। दूसरा है Blinkit, जिसमें 10–20 मिनट में किराना, दूध, मोबाइल चार्जर जैसी चीजें घर तक पहुंच जाती हैं। तीसरा है Hyperpure, जहां कंपनी रेस्टोरेंट्स को सब्जियां, पनीर और किचन का सामान सप्लाई करती है। चौथा है District (Going-out) Movie Ticket और Restaurant Booking जैसी services। मतलब कंपनी सिर्फ खाना नहीं, बल्कि पूरी Lifestyle Services की तरफ बढ़ रही है।


Zomato पैसा कैसे कमाती है? (Real Example से समझिए)

मान लीजिए आपने ₹300 का खाना ऑर्डर किया।

सबसे पहले Zomato आपसे delivery fee लेता है। इसके अलावा हर ऑर्डर पर एक छोटा platform fee भी लिया जाता है। लेकिन असली कमाई रेस्टोरेंट से आती है। जिस रेस्टोरेंट से आपने खाना मंगाया, उससे Zomato लगभग 18 से 25% तक कमीशन लेता है।

यानी आपके ₹300 के ऑर्डर में से लगभग ₹60 से ₹70 कंपनी को मिल सकते हैं।

इसके अलावा भी कमाई के कई तरीके हैं। कुछ रेस्टोरेंट ऐप पर ऊपर दिखने के लिए Zomato को advertising fees देते हैं। Blinkit में कंपनी सामान खरीदकर बेचती है, जिससे उसे मार्जिन मिलता है। Zomato Gold membership से भी कंपनी को हर महीने नियमित  income आती है।

सीधे शब्दों में कहें तो Zomato एक ही ऑर्डर से कई जगह से पैसा कमाता है।


लेकिन कंपनी का खर्च भी बहुत बड़ा है

कई सालों तक Zomato को नुकसान होता रहा, क्योंकि कंपनी तेजी से grow करने के लिए बहुत investment कर रही थी। लेकिन अब धीरे-धीरे स्थिति बदल रही है।

कंपनी का revenue लगातार बढ़ रहा है और अब business loss से निकलकर profit की तरफ बढ़ रहा है। खासकर Blinkit business future growth का बड़ा कारण माना जा रहा है। हालांकि अभी भी कंपनी की long-term profitability पूरी तरह safe नहीं मानी जाती।

मतलब कंपनी सही दिशा में है, लेकिन journey अभी पूरी नहीं हुई है।


Zomato के सामने सबसे बड़े खतरे क्या हैं?

हर तेजी से बढ़ती कंपनी की तरह Zomato के सामने भी कई चुनौतियां  हैं।

सबसे बड़ा challenge competition का है। Swiggy, Zepto, Amazon और Flipkart जैसी बड़ी कंपनियां भी इसी सेगमेंट में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। Competition बढ़ने से profit कम हो सकता है।

दूसरा बड़ा Risk delivery partners से जुड़ा है। अगर सरकार delivery partners को permanent employee का दर्जा देती है, तो कंपनी को salary, insurance और दूसरे benefits देने पड़ेंगे, जिससे खर्च काफी बढ़ जाएगा।

इसके अलावा quick commerce business में margin पहले से ही कम है। अगर growth धीमी हुई तो कंपनी के share price पर भी असर पड़ सकता है।


Zomato का future कैसा दिखता है?

मेरी राय में, अगर overall देखा जाए तो Zomato अब सिर्फ फूड डिलीवरी ऐप नहीं रहा। यह भारत की बदलती lifestyle और Fast Delivery Culture का हिस्सा बन चुका है।

आने वाले समय में कंपनी की सफलता इस बात पर depend करेगी कि वह Blinkit को कितना profitable बना पाती है, competition से कैसे मुकाबला करती है और अपने नए business को कितनी तेजी से बढ़ाती है।

लंबे समय में growth की अच्छी संभावना दिखती है, लेकिन रिस्क को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।


अगर आपको ऐसे simple business analysis पसंद हैं तो comment में बताइए अगला article किस company पर  चाहिए।




Comments

Popular posts from this blog