Maruti Suzuki का बिजनेस मॉडल क्या है | भारत की नंबर 1 कार कंपनी पैसा कैसे कमाती है?


भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी पैसा कैसे कमाती है?

अगर आप अपने आसपास 10 गाड़ियां देखें तो बहुत ज्यादा संभावना है कि उनमें से 4 या 5 Maruti Suzuki की होंगी। यह कोई संयोग नहीं है, बल्कि एक मजबूत बिजनेस मॉडल और कई सालों की मेहनत का नतीजा है। 

मारुति (Maruti)। कभी 'मारुति 800' और 'ऑल्टो' से देश को चार पहियों पर चलाने वाली यह कंपनी आज भी भारत की सड़कों पर राज करती है।

Maruti Suzuki ने भारत में कार खरीदने का तरीका बदल दिया। 1983 में जब Maruti 800 लॉन्च हुई थी, तब पहली बार Middle class के लिए कार खरीदना आसान हुआ। आज यही कंपनी भारत की सबसे बड़ी Passenger Vehicle कंपनी बन चुकी है। 


Maruti Suzuki बिजनेस मॉडल- मारुति सुजुकी असल में करती क्या है?

मारुति का बिजनेस मॉडल बहुत स्पष्ट है, "किफायती, माइलेज देने वाली और भरोसेमंद कारें बनाओ और उन्हें बेचो।" Surface पर देखें तो Maruti का काम बहुत सिम्पल लगता है, कंपनी कार बनाती है और उन्हें बेचती है। लेकिन असल में इसका बिजनेस इससे कहीं ज्यादा बड़ा और समझदार है।

 समय के साथ मारुति ने अपने मॉडल को दो अलग-अलग हिस्सों (Showrooms) में बांट दिया है, जो इनका सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक है: 
1. Maruti Arena (मारुति एरिना): यह आम आदमी का शोरूम है। यहाँ ऑल्टो (Alto), वैगन-आर (WagonR) और स्विफ्ट (Swift) जैसी सस्ती और ज्यादा बिकने वाली कारें मिलती हैं।

2. Nexa (नेक्सा): जब मारुति को लगा कि लोग उन्हें सिर्फ 'सस्ती कारों' की कंपनी मानते हैं, तो उन्होंने प्रीमियम ग्राहकों के लिए Nexa शोरूम खोले। यहाँ बलेनो (Baleno), ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) और जिम्नी (Jimny) जैसी महंगी कारें बिकती हैं।

एक नया ट्विस्ट (Toyota के साथ पार्टनरशिप): आपको जानकर हैरानी होगी कि,  मारुति अब सिर्फ अपनी कारें नहीं बेचती। यह टोयोटा (Toyota) के साथ मिलकर भी काम कर रही है। 
जैसे मारुति की 'बलेनो' को टोयोटा 'ग्लैंजा (Glanza)' के नाम से बेचती है, और टोयोटा की 'हाइराइडर' को मारुति 'ग्रैंड विटारा' के नाम से। इससे दोनों कंपनियों का रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग का खर्च आधा हो जाता है।

इसके अलावा Maruti सिर्फ एक बार कार बेचकर पैसा नहीं कमाती, बल्कि एक ही कस्टमर से कई सालों तक बार बार कमाती है। मान लीजिए आपने Maruti Swift खरीदी। जब आपने कार खरीदी, तब कंपनी को पहली बार रिवेन्यू मिला। लेकिन इसके बाद हर 6 महीने या 1 साल में जब आप सर्विस कराते हैं, तब भी Maruti कमाती है।

जब Spare Parts बदलते हैं, Insurance Renew होता है या Accessories खरीदी जाती हैं, तब भी कंपनी कमाई करती है। इस तरह एक car customer Maruti के लिए 10 से 15 साल तक revenue generate करता है।

Maruti Suzuki पैसा कहाँ से कमाती है?

Maruti की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा कारे बेचकर आता है। कुल revenue का लगभग 85 से 90 प्रतिशत हिस्सा यहीं से आता है। 
इसके अलावा After Sales Service एक बहुत बड़ा और stable income source है। भारत में Maruti की 2 करोड़ से ज्यादा कारे सड़कों पर चल रही हैं और हर कार को समय समय पर सर्विस की जरूरत होती है।
Spare parts बिज़नेस भी काफी प्रॉफिटेबल होता है क्योंकि जेन्युइन पार्ट्स पर मार्जिन ज्यादा होता है।

इसके साथ ही Insurance और Finance Services भी तेजी से बढ़ रही हैं। जब आप कार लोन  लेते हैं या Insurance खरीदते हैं, तो Maruti को कमीशन मिलता है।
Exports भी कंपनी के लिए एक बड़ा opportunity है। (Exports - लगभग 8-10%) Maruti आज भारत की सबसे बड़ी car exporter है और कई देशों जैसे अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और मिडिल ईस्ट के देशों में अपनी गाड़ियां भेजती है। 
साथ ही ट्रू वैल्यू (True Value): पुरानी (Used) कारों को खरीदने और बेचने के बिजनेस से भी मारुती को अच्छी खासी कमाई होती है।

Maruti Suzuki का खर्च कहाँ होता है?

Maruti Suzuki के खर्च को समझना बहुत जरूरी है, क्योंकि यहीं से पता चलता है कि कंपनी का प्रॉफिट कितना स्टेबल  है और किस चीज़ से इम्पैक्ट होता है।

सबसे बड़ा खर्च Raw materials का होता है। एक car बनाने के लिए Steel, Aluminium, Plastic, Rubber और Electronic कंपोनेंट्स  सबसे जरूरी 'सेमीकंडक्टर चिप्स' (Semiconductors) की जरूरत होती है। यह कुल खर्च का लगभग 70-75% होता है। अगर Steel या Aluminium की कीमत बढ़ती है, तो सीधे कंपनी की कॉस्ट बढ़ जाती है। यही कारण है कि Commodity prices Maruti के मार्जिन पर सीधा असर डालते हैं। 

दूसरा बड़ा खर्च Suzuki Japan को दी जाने वाली रॉयल्टी है। Maruti अपनी कार में जो टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करती है, जैसे इंजन  डिज़ाइन, प्लेटफार्म और सेफ्टी सिस्टम्स, उसके लिए Suzuki को हर साल रिवेन्यू का एक हिस्सा देना पड़ता है। यह खर्च कंपनी के प्रॉफिट को कम करता है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

तीसरा खर्च Employees और Manufacturing से जुड़ा होता है। कंपनी के प्लांट्स, वर्कर्स और ऑपरेशन्स को चलाने के लिए लगातार पैसा खर्च होता है। हालांकि Maruti का स्केल बड़ा होने की वजह से प्रति कार कॉस्ट रिलेटिवली कम रहती है।

इसके अलावा मार्केटिंग और विज्ञापन पर भी खर्च होता है। नई Car Launches, TV ads और Digital Campaigns के जरिए कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को प्रमोट करती है ताकि सेल्स लगातार बनी रहे।

एक और छुपा हुआ खर्च Dealer Margin होता है। जब आप शोरूम से कार खरीदते हैं, तो डीलर को भी कमीशन दिया जाता है। यह भी कंपनी के कॉस्ट स्ट्रक्चर का हिस्सा है।

अगर आसान भाषा में समझें तो Maruti का पूरा खर्च कुछ मुख्य चीजों पर जाता है:
Raw material, टेक्नोलॉजी, Royalty, Employees, Manufacturing, Marketing और Dealers।

और इन्हीं सब खर्चों को कंट्रोल करके कंपनी अपना प्रॉफिट मेन्टेन करती है।

मारुति की असली ताकत क्या है? (Competitive Advantage, Moat)

Maruti की सबसे बड़ी ताकत उसका डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क  है। भारत में 4,500 से ज्यादा डीलरशिप और सर्विस सेंटर्स  हैं। इसका मतलब यह है कि छोटे शहरों और गांवों में भी Maruti की सर्विस आसानी से मिल जाती है। 
दूसरी ताकत है मारुती Brand Trust। भारत में पहली कार खरीदते समय लोग Reliability और Resale Value देखते हैं मारुति की कार सेकंड-हैंड मार्केट में सबसे जल्दी और सबसे अच्छी कीमत पर बिकती है। इसलिए लोग इसे खरीदते हुए घबराते नहीं हैं। 
तीसरी ताकत है CNG segment में लीडरशिप। बढ़ते पेट्रोल कीमतों के कारण लोग सस्ती रनिंग कॉस्ट वाली कार पसंद करते हैं और Maruti इस सेगमेंट में सबसे मजबूत है। 

Maruti Suzuki के सामने जोखिम

हालांकि Maruti मजबूत कंपनी है, लेकिन इसके सामने कुछ बड़े challenges भी हैं। सबसे बड़ा challenge electric vehicles का है।
Tata Motors और कुछ अन्य कंपनियां EV segment में पहले से आगे हैं, जबकि Maruti ने इस segment में देर से (2025) में entry की है।
दूसरा रिस्क SUV segment में कम्पीटीशन का है। आजकल लोग Hatchback की बजाय SUV खरीदना पसंद कर रहे हैं और इस सेगमेंट में Hyundai, Tata और Mahindra मजबूत हैं।
इसके अलावा Raw Material कि कीमतों में उतार चढ़ाव और Suzuki को दी जाने वाली रॉयल्टी भी कंपनी के मार्जिन्स को प्रभावित कर सकती है।

Auto industry में Maruti की position

भारत की पैसेंजर व्हीकल मार्केट में आज भी मारुति का लगभग 41-42% मार्केट शेयर है। (यानी भारत में बिकने वाली हर 100 में से 42 कारें मारुति की होती हैं)। यह कंपनी हर साल 20 लाख (2 Million) से ज्यादा कारें बनाती और बेचती है। 
कुछ समय पहले तक SUV मार्केट में मारुति पीछे छूट गई थी, लेकिन 'ब्रेजा' (Brezza), 'ग्रैंड विटारा' और 'फ्रोंक्स' (Fronx) लॉन्च करके इन्होंने SUV सेगमेंट में भी नंबर 1 की पोजीशन हासिल कर ली है।


मेरी राय में: 

दोस्तों, Maruti Suzuki का बिजनेस मॉडल सिंपल होने के बावजूद बेहद पावरफुल है। कंपनी सिर्फ car नहीं बेचती, बल्कि एक लंबे समय तक चलने वाला Customer Relationship बनाती है। India में बढ़ती इनकम, बढ़ती जनसंख्या और खुद कि कार होने का सपना होने की बढ़ती इच्छा Maruti के लिए एक बड़ी अपॉर्चुनिटी है।

सरल शब्दों में कहें तो Maruti Suzuki भारत के मिडिल क्लास के सपनो के सफर  का सबसे बड़ा हिस्सा है और आने वाले समय में भी इसकी डिमांड बनी रहने की संभावना है।

दोस्तों, मारुति की 'माइलेज' या टाटा मोटर्स की 'बिल्ड क्वालिटी', अगर आपको आज नई कार खरीदनी हो, तो आप किस कंपनी को चुनेंगे और क्यों? अपनी राय कमेंट्स में जरूर बताएं



अगर आप बैंकिंग सेक्टर को समझना चाहते हैं तो HDFC Bank का बिजनेस मॉडल भी जरूर पढ़ें।

और अगर आप Consumer brands को समझना चाहते हैं तो HUL का बिजनेस मॉडल आपको clear picture देगा।

-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

उम्मीद करता हूँ आपको MARUTI SUZUKI LTD के  बिज़नेस मॉडल एनालिसिस का ये आर्टिकल पसंद आया होगा, अगर आपको ऐसे simple business analysis पसंद हैं तो comment में बताइए अगला article किस company पर चाहिए।




Comments

Popular posts from this blog