TVS MOTORS पैसा कैसे कमाती है, जानिए इस ब्लॉग पर


TVS Motor का बिजनेस मॉडल क्या है | EV, Export और Premium Strategy (आसान हिंदी में)

अगर आप अपने आसपास ध्यान से देखें तो आपको TVS की कोई ना कोई गाड़ी जरूर दिख जाएगी। कोई Jupiter स्कूटर से ऑफिस  जा रहा होगा, कोई Apache बाइक पर राइड ले रहा होगा, और कहीं डिलीवरी के लिए TVS KING तीन पहिया वाहन चल रहा होगा। यही TVS Motor की असली ताकत है कि यह एक ही कंपनी हर तरह के कस्टमर की जरूरत को पूरा करती है।
TVS Motor 1978 में शुरू हुई थी और आज यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी Two Wheeler कंपनी है। लेकिन इसे सिर्फ एक Bike या Scooter कंपनी समझना गलती होगी। यह एक Multi Segment Mobility Company है जो एंट्री लेवल से लेकर प्रीमियम और अब लक्ज़री सेगमेंट तक पहुंच चुकी है।

TVS Motor क्या करती है (Business Model)


TVS MOTOR business model in hindi


TVS का कोर बिज़नेस बहुत आसान है। कंपनी गाड़ियां बनाती है और बेचती है। लेकिन इसके पीछे एक Layered strategy है जो इसे बाकी कंपनियों से अलग बनाती है।
TVS अलग अलग सेग्मेंट्स में काम करती है। एक तरफ यह ₹50,000 वाली Commuter bikes बेचती है जो रोजमर्रा के काम के लिए होती हैं। दूसरी तरफ ₹2 लाख से ज्यादा की प्रीमियम बाइक्स और इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भी बनाती है।
अगर एक परिवार को देखें तो उसमें अलग अलग लोगों के लिए TVS के अलग प्रोडक्ट्स होते हैं। पिता Commuter बाइक चलाते हैं, बेटा Apache जैसी परफॉरमेंस बाइक लेता है और बेटी iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर इस्तेमाल करती है। यही मल्टी प्रोडक्ट स्ट्रेटेजी TVS को लॉन्ग टर्म में मजबूत बनाती है।

पैसा कहाँ से आता है (Revenue Model)




TVS की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा गाड़ियों की बिक्री से आता है। कंपनी Bikes, Scooters, Electric Vehicles और Three Wheelers बेचती है। यही इसका प्राइमरी रेवेन्यू सोर्स है। 
इसके अलावा एक्सपोर्ट भी एक बड़ा हिस्सा है। TVS 80 से ज्यादा देशों में अपने प्रोडक्ट्स बेचती है। खासकर अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और साउथ एशिया में इसकी स्ट्रांग प्रजेंस है। एक्सपोर्ट मार्किट में मार्जिन्स भी अच्छे मिलते हैं क्योंकि वहां प्रीमियम प्रोडक्ट्स की डिमांड बढ़ रही है।
एक और इम्पोर्टेन्ट इनकम सोर्स है स्पेयर पार्ट्स और सर्विस। एक बार गाड़ी बेचने के बाद भी कंपनी लगातार कमाई करती रहती है क्योंकि सर्विसिंग और पार्ट्स की जरूरत हमेशा बनी रहती है।
इसके अलावा TVS का अपना फाइनेंस बिज़नेस भी है जो कस्टमर्स को लोन देता है। इससे कंपनी को इंटरेस्ट इनकम भी मिलती है और सेल्स भी बढ़ती है।


Premium strategy और Growth का खेल

TVS Apache premium bike performance segment India riders

TVS की सबसे इंटरेस्टिंग स्ट्रेटेजी है Premiumization । पहले यह ज्यादातर काम कीमत वाली बाइक्स और स्कूटर बनाती थी, लेकिन अब यह धीरे धीरे प्रीमियम सेगमेंट में शिफ्ट कर रही है। इसका मतलब है कि कंपनी हर साल अपने प्रोडक्ट्स की एवरेज प्राइस बढ़ा रही है। इससे बिना ज्यादा यूनिट बेचे भी रेवेन्यू और प्रॉफिट बढ़ता है।
उदाहरण के लिए पहले average selling price (ASP)  ₹50,000 के आसपास थी, जो अब ₹70,000 से ज्यादा हो चुकी है और आगे और बढ़ने की उम्मीद है।


खर्च कहाँ होता है (Cost Structure)

TVS का सबसे बड़ा खर्च Raw Materials होता है। इसमें स्टील, एल्युमीनियम, रबर और इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पोनेन्ट शामिल होते हैं। यह कुल कॉस्ट का लगभग 65 प्रतिशत तक होता है। इसके बाद एम्प्लोयी कॉस्ट आता है क्योंकि कंपनी के प्लांट्स और R&D टीम्स में हजारों लोग काम करते हैं।  मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट भी बड़ा हिस्सा होता है जिसमें प्लांट्स, मशीन्स और मेंटेनेंस शामिल होते हैं। 
Electric vehicles और नई टेक्नोलॉजी के लिए R&D पर भी खासतौर पर लगातार खर्च किया जाता है।
मार्केटिंग और डीलर मार्जिन्स भी इम्पोर्टेन्ट खर्च होते हैं क्योंकि प्रोडक्ट्स को सेल करने के लिए स्ट्रांग डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क जरूरी होता है।


कंपनी प्रॉफिट कैसे बनाती है?

TVS का profit दो चीजों पर डिपेंड करता है। पहला है Volume यानी कितनी गाड़ियां बिक रही हैं। दूसरा है मार्जिन यानी हर गाड़ी पर कितना प्रॉफिट बन रहा है। 
जैसे जैसे कंपनी प्रीमियम प्रोडक्ट्स बेचती है, वैसे वैसे मार्जिन बढ़ता है। साथ ही प्रोडक्शन बढ़ने से फिक्स्ड कॉस्ट कम हो जाती है, जिससे ओवरआल प्रोफिटेबिलिटी इम्प्रूव होती है।
यही कारण है कि पिछले कुछ सालों में TVS का प्रॉफिट रेवेन्यू से ज्यादा तेजी से बढ़ा है।


TVS की असली ताकत (Competitive Advantage)

  • विशाल रेंज: ग्राहक को अगर सस्ती मोपेड चाहिए या 3 लाख की रेसिंग बाइक, TVS के पास हर ग्राहक के लिए प्रोडक्ट है। 
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल में शुरुआती बढ़त: जहां कई कंपनियां अभी EV के बारे में सोच रही थीं, TVS ने 2020 में ही iQube लॉन्च कर दिया था। आज 5 लाख से ज्यादा ग्राहकों के साथ यह ओला के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी EV टू व्हीलर कंपनी है।
  • रेसिंग DNA: टीवीएस भारत में रेसिंग कल्चर को बहुत प्रमोट करती है (जैसे Apache Racing Experience)। रेसिंग की इस साख के कारण युवा ग्राहक इनकी प्रीमियम बाइक्स को हाथों-हाथ लेते हैं ।

हर बिजनेस की तरह TVS के बिजनेस में भी कुछ गंभीर रिस्क हैं, वे रिस्क क्या है आइये जानते है:

  • कच्चे माल का संकट (खासकर EV में): 2025 में चीन ने 'रेयर अर्थ मिनरल्स' के एक्सपोर्ट पर पाबंदियां लगा दी हैं। ये मिनरल्स इलेक्ट्रिक स्कूटर की मोटर बनाने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इससे TVS के iQube के प्रोडक्शन पर सीधा और बड़ा असर पड़ सकता है। 
  • Norton की सफलता का रिस्क: कंपनी ने NORTON ब्रांड खरीद तो लिया है, लेकिन ब्रिटिश सुपरबाइक्स बनाकर उन्हें यूरोपियन मार्केट में Ducati और Triumph जैसी दिग्गज कंपनियों के सामने बेचना एक बहुत बड़ी चुनौती है। अगर यह लॉन्च फेल हुआ तो कंपनी की बैलेंस शीट पर भारी दबाव आएगा।
  • कड़ी टक्कर और वैल्यूएशन: भारत के बाजार में TVS का शेयर लगभग 15 प्रतिशत है। इन्हें Hero और Bajaj से तो टक्कर मिल ही रही है, साथ ही Honda का आने वाला Activa EV इनके स्कूटर मार्केट को डेंट कर सकता है। वहीं शेयर बाजार में TVS का शेयर 34 से 38 के P/E (Price to Earnings) पर ट्रेड कर रहा है जो Hero (25x) और Bajaj (28x) के मुकाबले काफी महंगा है ।

भविष्य की योजनाएं (Future Plans)


TVS Norton motorcycle luxury segment global brand superbike
  1. Norton का ग्लोबल लॉन्च: वित्तीय वर्ष 2026 (FY26) में कंपनी Norton के 4 नए मॉडल्स (जिसमें 1200cc की सुपरबाइक शामिल है) यूके, यूरोप और भारत में एक साथ लॉन्च करने वाली है।
  2. एडवेंचर बाइक सेगमेंट: Royal Enfield Himalayan और KTM Adventure को टक्कर देने के लिए TVS जल्द ही 2 से 4 लाख रुपये की रेंज में अपनी एडवेंचर बाइक उतारने वाली है।
  3. EV का विस्तार: कंपनी का लक्ष्य FY27 तक हर साल 5 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचने का है, जिसमें फैमिली स्कूटर सेगमेंट के लिए नया TVS Jupiter Electric भी शामिल होगा।


मेरी राय में:

TVS Motor एक ऐसा अनोखा उदाहरण है जो वॉल्यूम (ज्यादा बिक्री), मार्जिन (महंगी गाड़ियां) और ग्लोबल विस्तार तीनों मोर्चों पर एक साथ बेहतरीन काम कर रही है। यह कंपनी अब सिर्फ एक 'स्कूटी' बनाने वाली कंपनी नहीं रही, बल्कि भारत की मैन्युफैक्चरिंग ताकत का एक ग्लोबल प्रतीक बन चुकी है।

दोस्तों, जब आप सड़क पर निकलते हैं तो आपको सबसे ज्यादा कौन सी टू व्हीलर कंपनी की गाड़ियां दिखाई देती हैं? और अगर आपको आज एक नई इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदनी हो, तो क्या आप TVS iQube चुनेंगे या OLA? 
कमेंट्स में अपनी राय जरूर शेयर करें!
   

बिजनेस मॉडल बारे  में जानना चाहते है तो इस लिंक पर क्लिक करे।

--------------------------------------------------------------------------------------------------------------

उम्मीद करता हूँ आपको TVS MOTORS LTD के  बिज़नेस मॉडल एनालिसिस का ये आर्टिकल पसंद आया होगा, अगर आपको ऐसे Simple Business Analysis पसंद हैं तो comment में बताइए अगला article किस company पर चाहिए।


Comments

Popular posts from this blog